कलेक्टर भदौरिया की अध्यक्षता में शहपुरा में विकासखंड अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 15 अक्टूबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में आज नगर परिषद सभागार शहपुरा में विकासखंड अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का स्वागत नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शालिनी अग्रवाल ने कलेक्टर का पुष्पगुच्छ देकर किया।
बैठक के दौरान कृषि विभाग, पशुपालन, शिक्षा, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, एनआरएलएम, आयुष, नगर परिषद आदि विभागों की विकासखंड स्तरीय विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने शहपुरा नगर के विकास और सौंदर्यीकरण की मांग की। इस पर कलेक्टर ने कहा कि आगामी बैठक में नगर परिषद सीएमओ को निर्देश दिए जाएंगे कि प्रस्ताव तैयार करें, ताकि शहपुरा नगर में सड़कों, पार्कों, नालियों एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जा सके।
साथ ही कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ आम जनता तक अधिक से अधिक पहुँचाने का प्रयास किया जाए।
बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शालिनी अग्रवाल, एसडीएम शहपुरा  ऐश्वर्य वर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगौर, सीएमओ नगर परिषद, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!