कलेक्टर ने बजाग विकासखंड में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी :
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शनिवार को विकासखंड बजाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन (म.प्र. निगम) एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित समूह जल प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन जल शोधन यंत्र (ट्रीटमेंट प्लांट) का स्थल निरीक्षण किया।
इस परियोजना में कुल 425 ग्राम सम्मिलित हैं, जिसकी लागत 662.21 करोड़ है। इसका निर्माण महाप्रबंधक, जल निगम, परियोजना क्रियान्वयन इकाई जल निगम मंडला के माध्यम से कराया जा रहा है। कलेक्टर ने स्थल पर पहुँचकर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल स्रोतों की उपलब्धता, संरचनाओं की मजबूती एवं संपूर्ण तकनीकी प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने कहा कि यह परियोजना शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी और जनहितकारी योजना है, इसलिए इसे गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाना आवश्यक है।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने बताया कि योजना के पूर्ण होने पर आसपास की ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ और पर्याप्त रूप से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की बड़ी समस्या का समाधान होगा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत  दिव्यांशु चौधरी, सीईओ जनपद पंचायत करंजिया  अक्षय डिगरसे, एसडीएम बजाग  रामबाबू देवांगन, सीएमएचओ डॉ मनोज पांडे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग  राजेन्द्र कुमार जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!