मोहतरा के सांदिपनी विद्यालय का कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने किया औचक निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी :
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज विकासखंड करंजिया के ग्राम मोहतरा स्थित सांदिपनी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित कक्षाओं, लैब, प्रयोगशाला, पुस्तकालय कक्ष, स्वच्छता व्यवस्था तथा पेयजल की उपलब्धता का विस्तार से जायजा लिया।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कक्षा 10वीं में उपस्थित विद्यार्थियों से पुस्तक पढ़वाकर तथा प्रश्न पूछकर उनका शैक्षणिक स्तर परखा। संवाद के दौरान जब कलेक्टर ने छात्रों से उनके भविष्य के लक्ष्य पूछे, तो बच्चों ने वैज्ञानिक, पुलिस अधीक्षक, शिक्षक तथा बिज़नेस मेन बनने की इच्छा व्यक्त की।
जिसपर कलेक्टर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे लगन और मेहनत से पढ़ाई करें तथा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाएँ। उन्होंने बताया कि अच्छे अंक प्राप्त करने पर विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश शासन की लैपटॉप योजना, स्कूटी प्रोत्साहन योजना, छात्रवृत्ति तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में निःशुल्क प्रवेश जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
कलेक्टर ने प्राचार्य को निर्देश दिए कि विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए तथा शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत मोहतरा की महिला सरपंच श्रीमती लक्ष्मी बाई ने गांव में पेयजल व्यवस्था हेतु नल जल योजना संचालित करने को कहा। जिस पर कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अधिकारी को 5 दिवस के अन्दर पेयजल संचालित कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, सीईओ जनपद पंचायत करंजिया  अक्षय डिगरसे, एसडीएम बजाग  रामबाबू देवांगन, सीएमएचओ डॉ मनोज पांडे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग  राजेन्द्र कुमार जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!