Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 कापीएम श्री विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय, धमनगांव में आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडोरी। दिनांक : 21 जून 2026

पीएम श्री विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय, धमनगांव, जिला डिण्डोरी (मध्य प्रदेश) में 4 एमपीसीटीआर यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सिद्धार्थ सुर्वे के दिशा निर्देश में दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)” विषय के अंतर्गत उत्साहपूर्वक संपन्न किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा के निर्देशन में  श्रीमती संचिता बनर्जी, पीजीटी (भूगोल) की अध्यक्षता तथा चीफ ऑफिसर अनुपमा पी. सुन्दरम, टीजीटी (शारीरिक शिक्षा) एवं मुख्य अधिकारी एनसीसी के मार्गदर्शन में किया गया।

योग कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे प्रारंभ होकर 8:00 बजे तक संचालित हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 180 विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान चीफ ऑफिसर अनुपमा पी. सुन्दरम द्वारा प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान संबंधी क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने उनके निर्देशन में प्रत्येक योग क्रिया को अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न किया।

इस अवसर पर योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, तनाव मुक्ति तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विशेष रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया गया।

योग सत्र की सफल समाप्ति के उपरांत सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारियों को अल्पाहार वितरित किया गया।

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों द्वारा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के संकल्प के साथ हुआ। सम्पूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!