जिले के 50 जनशिक्षा केन्द्रों में ओलंपियाड परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 19 नवंबर, 2025
समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 2 से 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए प्रथम चरण की ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन जिले के 50 जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर 18 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों की सीखने की क्षमता, विषयगत दक्षता, तर्कशक्ति तथा बौद्धिक विकास स्तर का मूल्यांकन कर शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाना है।
परीक्षा में बच्चों ने विषयगत सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति से जुड़े प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट के माध्यम से अंकित किए। संकुल स्तरीय इस परीक्षा में कुल 23,766 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 22,201 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जो 93.41 प्रतिशत उपस्थिति को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि यह उपस्थिति प्रतिशत प्रदेश स्तर पर 7वें स्थान पर रहा, जो जिले की शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति बच्चों एवं शिक्षकों की गंभीरता को दर्शाता है।
परीक्षा आयोजन के दौरान डीईओ, डीपीसी, एपीसी, बीईओ, बीआरसी, बीएसी एवं जनशिक्षकों द्वारा विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!