मंगलवार को शहपुरा नगर में भरी खुशियों की मड़ई ,व्यापारियों ने लगाई दुकाने,खूब बिका कांदा सिंघाड़ा,बच्चो ने लिया हवाई झूले का आंनद, मड़ई को लेकर प्रसाशन रहा मुस्तैद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। जिले की पहली मड़ई देवउठनी एकादशी तिथि को शहपुरा नगर में भरी और शहपुरा मड़ई के बाद मेला मड़ई का आयोजन पूरे जिले में प्रारम्भ हो जाता है,शहपुरा मड़ई में का मुख्य आकर्षण कांदा सिंघाड़ा ,गन्ना रहा ,पूर्व परंपरा के साथ शाम के समय अहिरो ने अहीर नृत्य के साथ, चंडी का विवाह सम्पन्न किया , साथ ही लोग घरों में गन्ने का मंडप बना कर तुलसी विवाह का आयोजन किया। 

तुलसी विवाह

शहपुरा मड़ई में भीड़ को देखते हुई पुलिस प्रसाशन ने बसों व अन्य वाहनों का रूट बदल कर शहर के बाहर से किया ताकि वाहनों को भीड़ का सामना न करना पड़े। 

पूजा के लिये। गन्ने की खरीददारी करते लोग

शहपुरा मड़ई में जिले भर से अहीर आकर नृत्य करते है ,और नाचते गाते हुये खुशियों का इजहार करते है ,मड़ई में बच्चो ने हवाई झूले के साथ चाट फुल्की का आनंद भी उठाया ,मड़ई में लोगो ने घरों के जरूरत का सामान भी खरीदा।

अहीर नृत्य करते हुये

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!