फोर्टीफाइड नमक एवं चावल के संबंध में जागरूकता हेतु प्रशिक्षण का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी

एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा के निर्देशन में जनपद पंचायत शहपुरा के सभाकक्ष में फोर्टीफाइड परियोजना के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेताओ के प्रशिक्षण संबंधी बैठक का आयोजन किया गया बैठक में
न्यूट्रीशन इंटरनेशनल MPVHA से संभागीय समन्वयक  पवन मुदगल द्वारा समस्त विक्रेताओ को फुड फोर्टिफिकेशन परियोजना से अवगत कराया गया जिसके अंतर्गत डबल फोर्टीफाइड नमक एवं फोर्टीफाइड चावल की जानकारियां उपलब्ध कराई गई। सर्वप्रथम एनीमिया, उसके संकेत लक्षण एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थ के बारे में जानकारियां दी गई तत्पश्चात फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थों जैसे – डबल फोर्टीफाइड नमक एवं फोर्टीफाइड चावल के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा उनके महत्वपूर्ण गुणों को विस्तार से समझाया गया फोर्टीफाइड चावल एवं नमक के विषय मे ग्रामीण उपभोक्ताओं में फैली भ्रांतियों को दूर करने हेतु विक्रेताओं को प्रशिक्षित किया गया और बताया गया कि नमक में काले दाने आयरन युक्त होते हैं एवं फोर्टीफाइड चावल के दाने को चावल के आटे में विटामिन बी12 फोलिक एसिड तथा आयरन मिलाकर तैयार किया जाता है तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान में वितरित होने वाले चावल में यह एक प्रतिशत अर्थात 100 दानों में एक दाना फोर्टीफाइड पोषण युक्त चावल का होता है यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद होता है बैठक में सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी द्वारा सभी विक्रेताओं को शासकीय उचित मूल्य दुकानों में आने वाले उपभोक्ताओं को फोर्टीफाइड नमक एवं चावल के विषय में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया बैठक में विकासखंड शहपुरा की शासकीय उचित मूल्य दुकानों के लगभग 60 विक्रेता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!