Search
Close this search box.

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी : ओमप्रकाश धुर्वे , विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शारदा टेकरी में बृहद पौधारोपण  ,राजएक्सप्रेस के तत्वाधान में आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहपुरा स्थित मां शारदा टेकरी परिसर में बृहद पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों तथा श्रमजीवी पत्रकार परिषद के सदस्यों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

100 से अधिक पौधों का रोपण

अभियान के तहत मां शारदा टेकरी परिसर में 100 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। आयोजकों ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी : ओमप्रकाश धुर्वे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहपुरा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील : जनपद अध्यक्ष

जनपद पंचायत शहपुरा अध्यक्ष  ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल शुद्ध वायु ही नहीं प्रदान करते, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

हरित नगर निर्माण में नागरिकों की भूमिका अहम : नगर परिषद अध्यक्ष

नगर परिषद शहपुरा अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ और हरित नगर का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। उन्होंने नगर क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

जून माह पौधारोपण के लिए उपयुक्त

एसडीओ फॉरेस्ट एस के जाटव व रेंजर जगदीश वसपे ने बताया कि वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व जून माह में लगाए गए पौधों के जीवित रहने और विकसित होने की संभावना अधिक रहती है। यदि प्रारंभिक 10 से 15 दिनों तक पौधों की उचित देखभाल की जाए तो उनकी वृद्धि बेहतर होती है। इसी उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

बृहद पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जनपद पंचायत शहपुरा अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, नगर परिषद शहपुरा अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बिहारी साहू, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश साहू तथा वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम गुप्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा पार्षद सुरेंद्र साहू, मुकेश गुप्ता, राजेश साहू, जनपद सदस्य ज्योति परस्ते, भाजपा जिला महामंत्री बद्री साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती, मंडल उपाध्यक्ष हरीश राय, मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवारी, राहुल रैकवार एवं राजू अवधिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एल. यादव, परियोजना अधिकारी विपिन डेहरिया, वन विभाग के एसडीओ, वन परिक्षेत्र अधिकारी शहपुरा, थाना शहपुरा नगर निरीक्षक अनुराग जामदार, सीबीएमओ डॉ. रत्नेश द्विवेदी, डॉ. राजीव साहू तथा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. श्वेता जैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पत्रकार काशी अग्रवाल, मनीष साहू, संदीप गोलिया, गुड्डा सोनी, अनिल सत्यनारायण साहू, नीरज साहू, लीला साहू, पंकज साहू, अखिलेश झारिया, मनोज यादव, सुशील तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!