राष्ट्रीय सायबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत सायबर अपराध से बचाव हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।

राष्ट्रीय सायबर जागरूकता अभियान के तहत नागरिकों को ऑनलाइन ठगी एवं सायबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान के अंतर्गत लोगों को यह जानकारी दी गई कि ऑनलाइन पुलिस या सीबीआई कॉल ठगी का हिस्सा है, तथा ऐसी किसी भी कॉल या लिंक पर विश्वास न करें।
अभियान के दौरान निम्न स्थानों पर सायबर सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई —
कस्बा शाहपुर पोस्ट ऑफिस के सामने
ग्राम बजाग बाजार
समनापुर गांधी चौक
कस्बा करंजिया
कस्बा अमरपुर
बैगान टोला मेहंदवानी
इन स्थानों पर नागरिकों को बताया गया कि अज्ञात नंबरों से आने वाले कॉल, लिंक या संदेशों पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
सायबर अपराध से बचने हेतु जागरूक रहना ही सबसे प्रभावी उपाय है।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!