वृंदावन ग्राम चयन हेतु   एसडीएम शहपुरा  ने किया ग्राम सरवाही का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।

दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को वृंदावन ग्राम के चयन हेतु एसडीएम शहपुरा IAS ऐश्वर्य वर्मा , एपीओ मनरेगा, एसडीओ आरईएस एवं पीसीओ के साथ संयुक्त रूप से ग्राम सरवाही का निरीक्षण किया गया।

वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक ग्राम का चयन किया जाना है, जिसे आगामी समय में विभिन्न क्षेत्रों — जैसे सोलर इलेक्ट्रिफिकेशन, गौशाला स्थापना, ग्राम सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास — में एक मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्राम में चल रहे निर्माण कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की समीक्षा की। साथ ही ग्रामवासियों से विभिन्न विकासात्मक विषयों पर चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को भी जाना।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!