शहपुरा तहसील ने सी एम हेल्पलाइन निराकरण में पहली बार हासिल की ए-ग्रेड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। कलेक्टर डिण्डोरी के निर्देशन एवं एसडीएम शहपुरा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में आमजन की स्थानीय समस्याओं के उचित निराकरण के लिए 181 के माध्यम से जनता द्वारा सीएम हेल्पलाइन की जाती है। शासकीय अधिकारियों द्वारा इन शिकायतों के निराकरण में किए गए परफॉर्मेंस के आधार पर प्रतिमाह रैंकिंग जारी होती है। 21 अक्टूबर को जारी हुई राजस्व विभाग की ताजा रैंकिंग में तहसील शहपुरा ने शिकायतों के 81.29 प्रतिशत निराकरण के साथ ए-ग्रेड हांसिल की है। बता दें कि शहपुरा तहसील इस माह ए-ग्रेड हासिल की है। शहपुरा तहसीलदार पुष्पेन्द्र पंद्रे ने तहसील की इस सफलता का श्रेय नायब तहशीलदार शैलेश गौर तहसील के पटवारियों एवं ऑफिस स्टॉफ द्वारा लगातार की गई मेहनत को दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!