शहपुरा तहसील ने सी एम हेल्पलाइन निराकरण में दूसरी बार भी हासिल की ए-ग्रेड और जिले के राजस्व विभाग में प्रथम स्थान हासिल किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। कलेक्टर महोदय के निर्देशन एवं एसडीएम महोदय के मार्गदर्शन में शहपुरा तहसील में आमजन की स्थानीय समस्याओं के उचित निराकरण के लिए 181 के माध्यम से जनता द्वारा सीएम हेल्पलाइन की जाती है। शासकीय अधिकारियों द्वारा इन शिकायतों के निराकरण में किए गए परफॉर्मेंस के आधार पर प्रतिमाह रैंकिंग जारी होती है  20 नवम्बर को जारी हुई राजस्व विभाग की ताजा रैंकिंग में तहसील शहपुरा ने शिकायतों के 88.96 प्रतिशत निराकरण के साथ दूसरी बार भी ए-ग्रेड हांसिल की है। बता दें कि शहपुरा तहसील इस माह भी ए-ग्रेड हासिल कर जिले में राजस्व विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शहपुरा तहसीलदार पुष्पेन्द्र पंद्रे और नायब तहसीलदार शैलेष गौर ने तहसील की इस सफलता का श्रेय तहसील के आनंद डेहरिया ,पटवारियों एवं ऑफिस स्टॉफ द्वारा लगातार की गई मेहनत को दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!