संस्कार पब्लिक हाई स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक थाना भ्रमण, पुलिस से संवाद कर कानून व अपराध संबंधी जानकारी प्राप्त की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। संस्कार पब्लिक स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों को प्रति वर्ष अनुसार शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत शहपुरा थाना लाया गया, जहां कक्षा छठवीं से लेकर दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने शहपुरा पुलिस से प्रत्यक्ष संवाद किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।


संवाद के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न धाराओं के बारे में सरल भाषा में समझाया और यह भी बताया कि किस प्रकार के अपराध किन आयु वर्गों से जुड़े होते हैं। विशेष रूप से बाल अपराध, किशोर न्याय अधिनियम और बच्चों की जिम्मेदारियों व अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस ने यह भी बताया कि अपराध की दुनिया से दूर रहना क्यों आवश्यक है और कानून का पालन करने से समाज में शांति एवं सुरक्षा बनी रहती है।
विद्यार्थियों ने थाना परिसर, पुलिस कंट्रोल रूम, रिकॉर्ड संधारण और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा। बच्चों ने पुलिस से प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सहजता से उत्तर दिया। इस भ्रमण से विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ी और पुलिस के प्रति विश्वास व सम्मान की भावना विकसित हुई। विद्यालय प्रबंधक एल पी झारिया ने शहपुरा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी अनुराग जामदार   को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया

विद्यालय से संस्था प्रमुख लाला झरिया, प्राचार्या सविता झरिया प्रधानाध्यापक आर एल चंद्रा, दिनेश गौतम श्वेता झरिया, ममता रानी सेंगर एवं श्रुति गुप्ता उपस्थित रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!