शहपुरा वन परिक्षेत्र में करौंदी–बांकी गांव के आसपास बाघ की चहलकदमी,ग्रामीणों की नींद उडी,सर्चिंग जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिण्डौरी जिले के शहपुरा वन परिक्षेत्र में करौंदी–बांकी गांव के आसपास बाघ की चहलकदमी की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अचानक सामने आई इस सूचना ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है, वहीं वन विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।

बाघ के मूवमेंट की खबर मिलते ही वन अमले ने मोर्चा संभाल लिया और जंगल से सटे गांवों में लगातार सर्चिंग शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर एवं पशु चिकित्सा अधिकारी सुनीलकांत वाजपेयी ने बाघ को सड़क पार करते देखा, जिसके बाद तत्काल विभाग को अलर्ट किया गया। संभावित खतरे को देखते हुए करौंदी, बांकी समेत आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल है। एहतियातन गांवों के कोटवार रात में मुनादी कर लोगों से घरों में रहने, अकेले बाहर न निकलने और बच्चों पर कड़ी नजर रखने की अपील कर रहे हैं। वन विभाग हालात पर पल-पल नजर बनाए हुए है। वही इस पूरे मामले में जब रेंजर जगदीश वास्पे से बात की गई तो उन्होंने बताया अभी तक किसी भी प्रकार के कोई पग मार्क    नहीं मिले हैं सर्चिंग जारी है

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!