Views: 396
शहपुरा। 77वा गणतंत्र दिवस जिले के साथ के शहपुरा मे भी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया ,नगर मे सबसे पहले विभाग प्रमुखो व जनप्रतिनिधियो ने अपने अपने विभागों के कार्यालयो मे ध्वजरोहंण किया गया तत्पश्चात शहीद स्मारक मे सेवानिवृत शिक्षक शंकर लाल यादव ने ध्वजरोहंण किया व गांधी चौक मे जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो ने किया।
स्टेडियम मे विधायक ने किया झंडा वंदन
रानी दुर्गावती स्टेडियम ग्राउंड में स्थानीय विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने ध्वजारोहण किया,तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया और फिर पी टी व झांकियों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी मे रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चो के द्वारा दी गई।
















