भूतों के बीच घिरे मोदी के मनसूबों का भूत झारखंड में उतारेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची: जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के झारखण्ड दौरा पर तंज़ करते हुए कहा कि यह पहले से तय था कि मोदी 15 को जमशेद पुर आयेंगे और राज्य को बड़ी सौगात देंगे। विषेश तौर पर यह उम्मीद थी राज्य का 1लाख 36 हज़ार करोड़ रूपए जो बकाया है वह झारखण्ड को मिलेगा लेकिन अफ़सोस उन्होंने इसपर कोई बात नहीं की।हां उन्होंने राज्य में फिर से पीएम आवास योजना की घोषना की। आपको याद होगा 2014 और 2019 में वह बार बार कहते थे की देश के हर नागरिक का अपना घर होगा लेकिन उन्होंने इसे बंद कर दिया जिसके कारण हमें अबुआ आवास योजना शुरू करना पड़ा और इसी का दबाव है कि उन्हें फिर से पीएम आवास की घोषणा करना पड़ा।
जेएमएम नेता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी को हर तरफ़ भूत नज़र आ रहा है। 240 मे से 115 सांसद भूत है। इसमें 95 तो कांग्रेसी भूत है। आज जमशेद पुर में कार्यक्रम के दौरान मंच मे एक शिवराज सिंह चौहान को छोड़ कर सभी भूत थे। इतने भूत और हर जगह भूत देख कर मोदी जी डर गए हैं।

झारखन्ड के वीर सपूतों से बीजेपी की ला इल्मी पर बोलते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि मोदी ने आज पहली बार पोटो हो का नाम लिया है। पोटो हो का नाम हेमन्त सोरेन ने सामने लाया, तब उनको समझ में आया कि पोटो हो भी कोई है। इनको झारखंड के प्रतीकों के विषय में कोई जानकारी ही नहीं है।

मोदी की लोकप्रियता मे गिरावट का उदाहरण देते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि कृक्षेत्र में 5 हज़ार लोग जुटे। यह रैली मोदी के संसदीय जीवन की सबसे बड़ी रैली थी। अबतो उन्हें हर जगह हार का भूत नज़र आ रहा है। मोदी डरे हुए हैं।
ट्रेन की कोस्टिंग को सौगात से जोड़ रहे हैं। वंदे भारत को मध्यम वर्ग का ट्रेन बता रहे हैं। क्या मध्यम वर्ग रांची से कोलकाता जाने में 2500 खर्च करने के योग्य हैं। हम बीजेपी के मंसूबे का भूत उतारेंगे।

रांची से न्यूज 100 लाइव टीवी के लिए दीपक लिंडा की रिपोर्ट।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!