मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू का करौंदी व शहपुरा में हुआ आगमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डौरी। मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू का बुधवार को डिण्डौरी जिले के करौंदी व शहपुरा में आगमन हुआ। यहां उन्होंने पहुंचकर साहू समाज के लोगों से मुलाकात करते हुए सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। हाल ही में मेंहदवानी में गोंगपा नेताओं द्वारा तेली साहू समाज पर की गई अभद्र और जातिगत टिप्पणी की कड़ी निंदा की। रविकरण साहू ने कहा कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने हमारे तेली साहू समाज पर अपमानजनक टिप्पणी की है।
कैबिनेट मंत्री रविकरण साहू ने करौंदी में सामाजिक कार्यकर्ता विजय साहू के घर पर जलपान भी किया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक तीरथ प्रसाद साहू, गोविंद प्रसाद साहू, टेकेश्वर साहू, विजय साहू, श्यामसुंदर साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। करौंदी में मेल-मुलाकात के बाद शहपुरा पहुंचे जहां उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु साहू की धर्मपत्नी, पंकज साहू शेरू व नीरज साहू की मां श्रीमती सुषमा साहू के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान जनपद पंचायत सदस्य टेकेश्वर साहू, विजय साहू, सुरेन्द्र साहू, भीमशंकर साहू, हरीश साहू, रवीश साहू सहित सामाजिक जन मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!