शहपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई , जुआरियों पर शिकंजा, ₹3,74,000 का मशरूका बरामद, मौक़े से 6 वाहन बरामद किए गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के पालन में, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाहपुरा  अजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना शहपुरा पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है।

दिनांक 23/10/2025 की देर रात्रि, निवास रोड स्थित तेंदूपत्ता गोदाम के सामने एमपीटी के पास जुए की सूचना पर थाना प्रभारी अनुराग जामदार द्वारा टीम गठित कर दबिश दी गई, जहां से 9 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

कार्रवाई के दौरान मौके से नकद राशि एवं 6 वाहन बरामद किए गए। वाहन सहित कुल मशरूका ₹3,74,050/- बरामद कर सभी आरोपियों  के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी अनुराग जामदार, सहायक उपनिरीक्षक विपिन जोशी,राकेश यादव, नंदकिशोर झरिया, प्रधान आरक्षक कमलेश मरावी एवं आरक्षक अभिषेक पांडे की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!