Post Views: 137
अनूपपुर जिले के कोतमा में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, विधायक फुन्देलाल और परिषद के संयोजक नलिनकांत बाजपेई विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ जिसमे डिंडोरी जिले की कार्यकारिणी में जिले के पत्रकार अनिल साहू को जिला महासचिव एवं निषाद सोंढी को करंजिया ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।नव मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्रकार हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पत्रकारों ने संगठनात्मक एकता और पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।










