Search
Close this search box.

कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या की , पूरा मामला मेंहदवानी थाना क्षेत्र के धमनी गांव के पटपरा टोला का

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी  में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।दरअसल यह पूरा मामला मेंहदवानी थाना क्षेत्र के धमनी गांव के पटपरा टोला की है।
जहाँ पुलिस ने बताया की आरोपी भगत सिंह अपने पत्नी के साथ विवाद करता था, जब 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता गंधी सिंह ने इसका विरोध किया और पुत्र को समझाने की कोशिश किया तो पुत्र को नागवार गुजरा आरोपी पुत्र ने गुस्से में आकर फरसे के पिछले हिस्से से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे गंभीर चोट लगने के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जाँच में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!