शालेय राज्य स्तर हैंडवॉल में बालिका रही विजेता,राष्ट्रीय स्पर्धा तेलंगाना में लेगी भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा।   कलेक्टर  हर्ष सिंह के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग  संतोष शुक्ला के मार्गदर्शन में शालेय खेल कैलेंडर 2024-25 के अनुसार 68 वीं शालेय राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शिवपुरी में 24 से 27 अक्टूबर 2024 तक आयोजित की गई, जिसमें जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, शहडोल, रीवा , ग्वालियर, जनजाति कार्य संभाग सम्मिलित हुए । जिला क्रीड़ा अधिकारी जनजाति कार्य विभाग श्री पी एस राजपूत ने बताया कि जूनियर बालिका वर्ग में सेमी फाइनल में जबलपुर और जनजाति कार्य विभाग के मध्य मैच खेला गया ,जिसमें जनजाति कार्य विभाग की बालिकायें 06-12 से जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच मेजबान ग्वालियर के साथ खेला गया ,जिसमें 12-16 से जनजाति कार्य विभाग की टीम ने मैच जीत कर विजेता का गौरव प्राप्त किया।

जनजाति कार्य विभाग के दल में जिले की बालिकाए कु. रिंकी परस्ते, अंजली कुशराम, गंगोत्री मरावी, देवंती पुषाम, अभिलाषा ने विभाग की टीम को शानदार जीत दिलाई । सभी खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला श्रीमती रमा साहू कोच के मार्गदर्शन में जीता । गौरतलब है, कि हैन्डबाल की चयनित खिलाड़ी स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय स्पर्धा तेलंगाना में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नवंबर माह में भाग लेंगी। विद्यालय ,जिला एवं विभाग को गौरवान्वित करते हुए उपलब्धि प्राप्त करने वाली खिलाडी छात्र छात्राओं का प्राचार्य पी डी पटैल ,यशवंत साहू सी एम राइज,  संदीप सोनी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जनजाति कार्य विभाग,प्रशिक्षक जागेश्वर नंदा ,अनिल लोधी,रमा साहू ,नवीन खरगाल, परवेज खान ,डॉली कोरचे आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुई छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!