आजीविका मिशन द्वारा उपलब्ध करवाये जा रहे स्वरोजगार के अवसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर -आजीविका मिशन टीम करंजिया द्वारा ग्रामीण स्तर पर बेरोजगार युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास के क्रम में मंगलवार को जनपद क्षेत्र के गरीब परिवारों की 15 बेरोजगार शिक्षित युवतियों को डीडीयूजीकेवाय सिलाई सेंटर जबलपुर के लिए रवाना किया गया।विकासखंड प्रबंधक शिवमंगल सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि विगत माहों में लगभग 55 युवतियों को सिलाई सेंटर भेजकर प्रशिक्षित कराया हैं जो कि सिलाई, कम्प्यूटर, जनरल नॉलेज, व्यवहारिक प्रशिक्षण ले रहीं है। साथ ही यह प्रशिक्षण ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एलएनजे स्किल एंड रोजगार का निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र जबलपुर में प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पश्चात संस्थान द्वारा कैम्पस चयन के माध्यम से विभिन्न नामचीन कंपनी में स्थायी रोजगार दस हजार रूपये प्रतिमाह से लेकर पन्द्रह हजार प्रतिमाह रूपये के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!