टिकरिया गांव में सात दिवसीय संगीतमय श्री नर्मदा पुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का किया जा रहा आयोजन,कथा पुराण का श्रवण पान करने दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा – डिंडोरी जिला के शहपुरा क्षेत्र ग्राम टिकरिया के खेरमाई प्रांगण में श्रीमद् नर्मदा महापुराण कथा का आयोजन जनकल्याण दुर्भिक्ष आपदा निवार्णथ सुख समृद्धि के लिए दिनांक 10 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा हैं। श्रद्धालूगढ़ दूर-दूर से पधार कर इस महा ज्ञान गंगा में गोता लगाते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें पुराण वाचक पंडित श्री राम गोपाल उपाध्याय के मुखारविंद से भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है कार्यक्रम 10 फरवरी को कलश यात्रा पुराण बैठकी, मंडप प्रवेश और 17 फरवरी को पूर्ण आहूति विशाल भंडारा व कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दे की भागवत कथा शुभारंभ होने से पूर्व सुबह समस्त भागवत में बैठे स्तोत्र गढ़ ग्राम की परिक्रमा करते हुए भाव भजन करते हुए नजर आते हैं। टिकरिया गांव के ग्रामवासी भक्तजन समस्त क्षेत्र वासियों को इस श्रीमद् नर्मदा पुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में गोता लगाने के लिए आप सभी को सादर आमंत्रित करती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!