Post Views: 173
डिंडोरी। सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी द्वारा दोपहर में आदित्य डेरी शहपुरा में कार्रवाई कर दो घरेलू गैस सिलेंडर जप्त करने के बाद शाम के समय पुनः शिकायत मिलने पर तहसीलदार शहपुरा राम प्रसाद मार्को के साथ खाद्य विभाग की टीम ने पुनः कार्रवाई की, कार्रवाई के दौरान एक घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग पाए जाने पर उसे जप्त कर लिया गया इस प्रकार आदित्य डेयरी से तीन घरेलू गैस सिलेंडर जप्त हुए। आवश्यक खाद्य वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।










