शहपुरा में बड़ा हादसा टला, गैस से भरे टैंकर और दूसरे वाहन की भिड़ंत होते होते बची…हो सकता था बड़ा हादसा,अराजक यातायात से परेशानी बढ़ी,,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा।  मिली जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे डिंडोरी जिला के जबलपुर अमरकंटक मार्ग शहपुरा नगर का है जहां शहीद स्मारक के पास गैस टैंकर और दूसरे वाहन की भिडंत होते होते टली, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई और शहपुरा बस स्टैंड से लेकर उमरिया तिराहा नाका तक जाम लगी रही यातायात बाधित रहा आपको बता दे कि यह घटना सुबह लगभग 11:00 बजे की बताई जा रही है मिली जानकारी अनुसार सुबह-सुबह गैस से भरा टैंकर और एक वाहन भिडंत होते होते टली जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे दोनों वाहन चालकों के बीच में विवाद उत्पन्न हो गया जिसके चलते बीच सड़क में दोनों वाहन खड़े होने के कारण लगभग आधा किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची शहपुरा पुलिस ने तत्काल दोनो वाहनों को सड़क से हटवाकर लगे हुए जाम को खुलवाया।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!