Views: 236
अमरपुर के झरना घुघरी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आज सुबह 10 बजे से चक्काजाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से पानी, सड़क और बिजली की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और पंचायत कोई समाधान नहीं निकाल रहे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जनजीवन मिशन की लापरवाही के कारण पानी की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं, सड़क और बिजली व्यवस्था भी बदहाल है, जिससे आमजन का जीवन कठिन हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, मौके पर नायब तहसीलदार पहुंचे हैं और ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।












