डिंडोरी। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की स्वयत संस्थान नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डिंडोरी (म.प्र.) में पांच और छह अगस्त को प्राचार्य श्रीमती अलका विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में कुश्ती ट्रायल दो-दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डिंडोरी रूदेश परस्ते , अन्य गणमान्य अतिथियों में सांसद प्रतिनिधि अनुराग गुप्ता , सहायक आयुक्त जनजाति विभाग राजेंद्र कुमार जाटव , प्राचार्य एकलव्य स्कूल राजेश तोमर सहायक चिकित्सक डिंडोरी रविंद्र धाकड़ , रेंज ऑफिसर वन विभाग अभिषेक गुप्ता ने खेलकूद कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति में नवोदय विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्राचार्य श्रीमती अलका विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से करते हुए सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों के सहयोग के प्रति आशान्वित होते हुए भविष्य में सहयोग प्राप्ति की पुनः अपेक्षा व्यक्त की । इसके बाद
नवोदय विद्यालय की प्राचार्य महोदया और छात्राओं ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को , पुष्प गुच्छ भेंट कर बैच और तिलक लगाकर तथा कैप पहनाकर स्वागत किया।
तत्पश्चात छात्र -छात्राओं ने स्वागत गीत , प्रवासीय छात्र -छात्राओं ने असमी नृत्य एवं उत्तराखंडी नृत्य प्रस्तुत करके मुख्य अतिथि एवं अतिथियों , दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात सभी गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष रदेश परस्ते के द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की गई।
इस कबड्डी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से ( भोपाल 23, रायसेन 18, नर्मदा पुरम 12, विदिशा 12 , ग्वालियर 01, शिवपुरी 07 , दतिया 06, कटनी 07, सिवनी 06, दमोह 07, बैतूल 17 , झाबुआ 07 , डिंडोरी 13) कुल 105 पहलवान खिलाड़ियों ने सहभागिता कर नवोदय विद्यालय में कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सांई कोच हरेंद्र उपाध्याय, विपिन, सागर चांदनी गोमती ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने अतिथिगणों के अमूल्य योगदान एवं सहयोग देने हेतु आभार प्रकट किया । प्रतिभागियों को खेल भावना तथा नवोदय विद्यालय के नियमो के अनुपालन की प्रेरणा दी । कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेन्द्र कुमार सोनकर और के एल महोबिया पी जी टी हिंदी द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि रूदेश परस्ते ने नवोदय विद्यालय की स्थापना के संदर्भ में अपने विचार प्रस्तुत कर बताया कि भारत रत्न राजीव गांधी के द्वारा आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं जो पांच अगस्त के दिन स्थापना दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया

सामाजिक जीवन में नवोदय विद्यालय के अमूल्य को योगदान को याद करते हुए आशीर्वचन में कहा कि वे स्वयं नवोदय विद्यालय के छात्र रहे हैं यह उनके लिए गौरव का विषय है नवोदय विद्यालय ग्रामीण छात्रों के जीवन को निखारने में अभूतपूर्व सहयोग देता है खेल कूद प्रतियोगिता से प्रतिभाओं के कौशल और विकास को निखारने की कला खेल है, खेल से जीवन में अनुशासन तथा सकारात्मक सहयोग की भावना पैदा होती है , खेल ही जीवन को निर्देशित एवं उच्च मानवीय मूल्य स्थापित करता है ।

नवोदय विद्यालय की भूतपूर्व छात्र सहायक आयुक्त अनुसूचित जनजाति विभाग डिंडोरी राजेंद्र कुमार जाटव , वन क्षेत्रपाल अभिषेक गुप्ता और चिकित्सक डॉ रविंद्र धाकड़ ने नवोदय विद्यालय के जीवन एवं रहन-सहन कार्यशैली एवं शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता , नवोदय विद्यालय जीवन जीने की कला पद्धति है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के साथ विद्यालय शिक्षक संचिता बनर्जी ,सुनीता गुप्ता , धर्मेन्द्र कुमार सोनकर, के एल महोबिया ,कविता जेवलिया , केशव सिंह धुर्वे, रामानंद , जनार्दन बोरकर, राहुल कुमार , अजीत कुमार, मंगल सिंह दर्शिका पाठक, अखिल, पुष्पा पटेल, क्षितिज कुमार, मनोजकुमार ,बद्री गुप्ता , विनय कुमार, सुशील कुमार शर्मा, मनीष ठाकुर, आमीनुल इस्लाम, पंकज शाह, अंशु यादव , अंजुमन गुप्ता, गौरी शंकर नायक, विश्व दीपक तिवारी पुनीत द्विवेदी संतोष कुमार ठाकुर मनीष कुमार शुक्ला, उमा मिश्रा, संभल सिंह श्याम, सतीश पटेल, सूर्यभान, राकेश केवट, सरोज परस्ते,जितेन्द्र कुमार चौरसिया, हर्षित, राधा पटेल ,अमित मिश्रा ,प्रवीण कुमार सोनी, मनीषा बैरागी ,मिताली पांचे ,शिवानी राणा के साथ विद्यालय के छात्र छात्रों की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही।










