Search
Close this search box.

कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों का अमरपुर के लिए बस से  प्रस्थान, सिधौली से होगा इस अभियान का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी, 07 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत जिले के विकासखंड अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर से अधिकारियों का दल बस द्वारा रवाना हुआ। यह अभियान विकास कार्यों को गति देने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का आयोजन नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, सिधौली, मोहगांव, विकासखंड अमरपुर में किया जा रहा है। कलेक्टर के नेतृत्व में रवाना हुए अधिकारियों के दल में पुलिस अधीक्षक  आशीष खरे , वनमंडलाधिकारी (DFO)  अशोक सोलंकी , जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ हितग्राहीमूलक कार्यक्रम, जनसंवाद एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करना है। अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ, विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण तथा विभागीय सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!