महिला ने करीब 30 फीट ऊंचे नर्मदा पुल से नदी में छलांग लगाई,स्नान कर रहे लोगो ने बचाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडोरी।   नगर में  उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने करीब 50 फीट ऊंचे नर्मदा पुल से नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उस समय नर्मदा में स्नान कर रहे लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में कूदकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। महिला का भाई भी घटनास्थल पर मौजूद रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला अचानक पुल की रेलिंग पार कर नर्मदा में कूद गई। यह देखकर नदी में स्नान कर रहे लोगों ने तत्काल साहस दिखाया और महिला तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिले इस सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!